Just In
- 3 hrs ago
कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर सुनील ग्रोवर की एंट्री, गुत्थी के अवतार में शेयर किया रेड कार्पेट लुक
- 4 hrs ago
कभी ईद कभी दिवाली पर टूटा दिक्कतों का पहाड़, सबने छोड़ी फिल्म - रूकी शूटिंग, Ghost Direct करेंगे सलमान खान
- 6 hrs ago
सलमान खान की कभी ईद कभी दिवाली: शूटिंग शुरू करने के बाद आयुष शर्मा और ज़हीर इक़बाल ने छोड़ी फिल्म
- 7 hrs ago
भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस: कार्तिक आर्यन लेकर लौटे हिंदी फिल्मों के अच्छे दिन, शनिवार कमाई की लंबी छलांग
Don't Miss!
- News
कोरोना महामारी के चलते सऊदी अरब ने भारत समेत 16 देशों में ट्रैवल किया बैन
- Finance
Gold Loan : ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज दर पर पैसा, उठाएं फायदा
- Education
HP Board result 2022: जानिए एचपी बोर्ड 2022 के नतीजे कब तक आ सकते हैं
- Technology
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC के साथ भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है iQOO Neo 6
- Automobiles
खुश खबरी! अगस्त 2023 तक पटरियों पर आ जाएंगी 75 वंदे भारत ट्रेनें, जानें क्या है सरकार की योजना
- Travel
ऋषिकेश का ऐसा झरना जिसकी खूबसूरती देखने के बाद राम-लक्ष्मण झूला भी भूल जाएंगे आप
- Lifestyle
क्या है मंकीपॉक्स जिससे पूरी दुनिया में छाया है खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप से टूटीं मलाईका अरोड़ा, छह दिन से खुद को घर में किया बंद: रिपोर्ट्स
अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा इस समय अचानक से ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं और इसका कारण थोड़ा अजीब है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा अपने 4 साल के रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला कर चुके हैं और यही कारण है कि अर्जुन कपूर, मलाईका अरोड़ा के साथ ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं।
अगर
कुछ
रिपोर्ट्स
की
मानें
तो
अर्जुन
कपूर
और
मलाईका
अरोड़ा
ब्रेकअप
कर
चुके
हैं।
और
इस
बात
से
मलाईका
अरोड़ा
इतना
टूट
चुकी
हैं
कि
उन्होंने
खुद
को
अपने
घर
में
कैद
कर
लिया
है
और
वो
किसी
से
नहीं
मिलना
चाहती
हैं।
मलाईका
अरोड़ा
को
आखिरी
बार
छह
दिन
पहले,
उनके
कुत्ते
कैस्पर
को
टहलाते
देखा
गया
था।
इसके
बाद
से
मलाईका
अरोड़ा
घर
से
बाहर
नहीं
निकली
हैं।
ना
ही
जिम
के
लिए
और
ना
ही
अपने
कुत्ते
को
टहलाने
के
लिए।
माना
जा
रहा
है
कि
मलाईका
इस
समय
अकेले
रहना
चाहती
हैं
और
किसी
से
भी
मिलना
नहीं
चाहती
हैं।

केवल कोरोना है दूरी की वजह?
वहीं इन छह दिनों में अर्जुन कपूर भी मलाईका अरोड़ा के घर जाते नहीं दिखे। नए साल के मौके पर अर्जुन कपूर और उनके परिवार के कई सदस्य पॉज़िटिव आए थे जिसके बाद वो क्वारंटीन में थे। उनके साथ उनकी बहन रिया कपूर और करण बुलानी भी पॉज़िटिव थे। वहीं जान्हवी कपूर और अब खुशी कपूर भी पॉज़िटिव हैं। हो सकता है कि यही कारण हो कि अर्जुन और मलाईका एक दूसरे से ये दूरी बना रहे हैं लेकिन फिर भी उनके ब्रेकअप की खबरें उड़ रही हैं।

मलाईका को कर रहे थे मिस
कुछ ही दिन पहले ही अर्जुन कपूर ने क्वारंटीन में मलाईका अरोड़ा के साथ अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि वो उन्हें कितना मिस कर रहे हैं। ये तस्वीर उन दोनों के किसी प्राईवेट हॉलीडे की थी। ये हॉलीडे की तस्वीरें भी तब ही वायरल हुई थी जब पिछली बार उन दोनों के ब्रेकअप की खबरें उड़ी थीं। अर्जुन और मलाईका के ब्रेकअप की खबरें कई बार उड़ चुकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी ये खबरें केवल अफवाह साबित हों।

काफी समय से लग रही हैं शादी की अटकलें
अर्जुन कपूर ने बांद्रा वेस्ट के 81 Aureate में एक स्काई विला खरीदा है। इस विला की कीमत 20 - 24 करोड़ रूपये है। दिलचस्प है कि अर्जुन कपूर के इस घर के पास ही मलाईका अरोड़ा ने हाल ही में एक घर खरीदा है। अर्जुन कपूर का ये विला 4 बेडरूम का सेट है और यहां एक शानदार पूल है। अर्जुन और मलाईका की शादी की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं।

मीडिया के सामने कुबूल किया था रिश्ता
अर्जुन और मलाईका की शादी की अफवाहें हर साल उड़ती रहती हैं। एक इंटरव्यू में भी अर्जुन का कहना था कि बार बार शादी के बारे में पूछे जाने पर वो बिल्कुल भी नाराज़ नहीं होते क्योंकि उनके घर में भी सब उनसे यही पूछते रहते हैं। ये हमारी भारतीय सभ्यता का हिस्सा हो गया है। अर्जुन कपूर एक इंटरव्यू में ये भी कह चुके हैं कि मीडिया ने उनके और मलाईका के रिश्ते को पूरी इज़्जत दी और उनकी निजता को पूरी तरह बरकरार रखा। यही कारण है कि अर्जुन मीडिया के सामने अपने रिश्ते को बाहर लाने में एक बार भी नहीं हिचकिचाए।

साथ में करते हैं पार्टियां
अर्जुन कपूर का स्वागत, मलाईका अरोड़ा के दोस्तों का गैंग कर चुका है। यही कारण है कि अब उनकी हर पार्टी में अर्जुन कपूर का दिल खोलकर स्वागत किया जा सकता है।व हीं मलाईका अरोड़ा भी अर्जुन के परिवार के काफी करीबी हैं। मलाईका और अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर काफी अच्छी दोस्त हैं। मलाईका और अर्जुन, महीप के बेटे जहान के साथ आऊटिंग पर भी दिख जाते हैं।

अंशुला के बाद था शादी का प्लान
अर्जुन का कहना है कि भले ही उनकी और उनकी बहन की ज़िंदगी में जो भी हुआ है उसके बावजूद वो और अंशुला, शादी पर पूरा भरोसा रखते हैं। और यही कारण है कि वो शादी के लिए कभी मना नहीं करते। अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा का कहना है कि जब अभी तक उन्होंने अपने रिश्ते को नहीं छिपाया और ना ही वो अपनी शादी के बारे में छिपाएंगे। लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है। अब शादी की अफवाहों से ये अफवाहें ब्रेकअप तक कैसे पहुंची, इस बात का इल्म हमें भी नहीं हैं। उम्मीद है कि बस ये अफवाहें ही हों।