..................... Arjun Kapoor break up with Malaika Arora leaves her heartbroken locks herself up | अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप से टूटी मलाईका अरोड़ा - Hindi Filmibeat

अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप से टूटीं मलाईका अरोड़ा, छह दिन से खुद को घर में किया बंद: रिपोर्ट्स

अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा इस समय अचानक से ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं और इसका कारण थोड़ा अजीब है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा अपने 4 साल के रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला कर चुके हैं और यही कारण है कि अर्जुन कपूर, मलाईका अरोड़ा के साथ ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं।

अगर कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा ब्रेकअप कर चुके हैं। और इस बात से मलाईका अरोड़ा इतना टूट चुकी हैं कि उन्होंने खुद को अपने घर में कैद कर लिया है और वो किसी से नहीं मिलना चाहती हैं।

arjun-kapoor-break-up-with-malaika-arora-leaves-her-heartbroken-locks-herself-up-since-6-days

मलाईका अरोड़ा को आखिरी बार छह दिन पहले, उनके कुत्ते कैस्पर को टहलाते देखा गया था। इसके बाद से मलाईका अरोड़ा घर से बाहर नहीं निकली हैं। ना ही जिम के लिए और ना ही अपने कुत्ते को टहलाने के लिए। माना जा रहा है कि मलाईका इस समय अकेले रहना चाहती हैं और किसी से भी मिलना नहीं चाहती हैं।

केवल कोरोना है दूरी की वजह?

केवल कोरोना है दूरी की वजह?

वहीं इन छह दिनों में अर्जुन कपूर भी मलाईका अरोड़ा के घर जाते नहीं दिखे। नए साल के मौके पर अर्जुन कपूर और उनके परिवार के कई सदस्य पॉज़िटिव आए थे जिसके बाद वो क्वारंटीन में थे। उनके साथ उनकी बहन रिया कपूर और करण बुलानी भी पॉज़िटिव थे। वहीं जान्हवी कपूर और अब खुशी कपूर भी पॉज़िटिव हैं। हो सकता है कि यही कारण हो कि अर्जुन और मलाईका एक दूसरे से ये दूरी बना रहे हैं लेकिन फिर भी उनके ब्रेकअप की खबरें उड़ रही हैं।

मलाईका को कर रहे थे मिस

मलाईका को कर रहे थे मिस

कुछ ही दिन पहले ही अर्जुन कपूर ने क्वारंटीन में मलाईका अरोड़ा के साथ अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि वो उन्हें कितना मिस कर रहे हैं। ये तस्वीर उन दोनों के किसी प्राईवेट हॉलीडे की थी। ये हॉलीडे की तस्वीरें भी तब ही वायरल हुई थी जब पिछली बार उन दोनों के ब्रेकअप की खबरें उड़ी थीं। अर्जुन और मलाईका के ब्रेकअप की खबरें कई बार उड़ चुकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी ये खबरें केवल अफवाह साबित हों।

काफी समय से लग रही हैं शादी की अटकलें

काफी समय से लग रही हैं शादी की अटकलें

अर्जुन कपूर ने बांद्रा वेस्ट के 81 Aureate में एक स्काई विला खरीदा है। इस विला की कीमत 20 - 24 करोड़ रूपये है। दिलचस्प है कि अर्जुन कपूर के इस घर के पास ही मलाईका अरोड़ा ने हाल ही में एक घर खरीदा है। अर्जुन कपूर का ये विला 4 बेडरूम का सेट है और यहां एक शानदार पूल है। अर्जुन और मलाईका की शादी की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं।

मीडिया के सामने कुबूल किया था रिश्ता

मीडिया के सामने कुबूल किया था रिश्ता

अर्जुन और मलाईका की शादी की अफवाहें हर साल उड़ती रहती हैं। एक इंटरव्यू में भी अर्जुन का कहना था कि बार बार शादी के बारे में पूछे जाने पर वो बिल्कुल भी नाराज़ नहीं होते क्योंकि उनके घर में भी सब उनसे यही पूछते रहते हैं। ये हमारी भारतीय सभ्यता का हिस्सा हो गया है। अर्जुन कपूर एक इंटरव्यू में ये भी कह चुके हैं कि मीडिया ने उनके और मलाईका के रिश्ते को पूरी इज़्जत दी और उनकी निजता को पूरी तरह बरकरार रखा। यही कारण है कि अर्जुन मीडिया के सामने अपने रिश्ते को बाहर लाने में एक बार भी नहीं हिचकिचाए।

साथ में करते हैं पार्टियां

साथ में करते हैं पार्टियां

अर्जुन कपूर का स्वागत, मलाईका अरोड़ा के दोस्तों का गैंग कर चुका है। यही कारण है कि अब उनकी हर पार्टी में अर्जुन कपूर का दिल खोलकर स्वागत किया जा सकता है।व हीं मलाईका अरोड़ा भी अर्जुन के परिवार के काफी करीबी हैं। मलाईका और अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर काफी अच्छी दोस्त हैं। मलाईका और अर्जुन, महीप के बेटे जहान के साथ आऊटिंग पर भी दिख जाते हैं।

अंशुला के बाद था शादी का प्लान

अंशुला के बाद था शादी का प्लान

अर्जुन का कहना है कि भले ही उनकी और उनकी बहन की ज़िंदगी में जो भी हुआ है उसके बावजूद वो और अंशुला, शादी पर पूरा भरोसा रखते हैं। और यही कारण है कि वो शादी के लिए कभी मना नहीं करते। अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा का कहना है कि जब अभी तक उन्होंने अपने रिश्ते को नहीं छिपाया और ना ही वो अपनी शादी के बारे में छिपाएंगे। लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है। अब शादी की अफवाहों से ये अफवाहें ब्रेकअप तक कैसे पहुंची, इस बात का इल्म हमें भी नहीं हैं। उम्मीद है कि बस ये अफवाहें ही हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X