अर्जुन कानूनगो-कार्ला डेनिस के रिसेप्शन में सलमान से लेकर वरूण धवन तक होंगे शामिल, वेडिंग कार्ड भी हुए OUT
अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस पिछले 7 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब ये कपल 10 अगस्त को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अर्जुन और कार्ला डेनिस हिंदू रीति रिवाज़ से शादी करेंगे।अर्जुन कानूनगो की शादी कार्ड्स भी सामने आ गए हैं।
शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस 11 अगस्त को साउथ मुंबई में भव्य पार्टी देने जा रहे हैं। हमारे सूत्रों के अनुसार यह रिसेप्शन करण जौहर के नए रेस्तरां नेउमा में दिया जाएगा। इतना ही नहीं अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस ने अपने रिसेप्शन बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों को भी बुलाया है।

उनकी गेस्ट लिस्ट में सलमान ख़ान से लेकर वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल, महीप कपूर, सोनल चौहान, भावना पांडे, सीमा ख़ान समेत कई सेलिब्रिटीज हैं। पार्टी की थीम 'Evening Chic' रखी गई है और उम्मीद की जा रही है इस रिसेप्शन में सितारों का मेला लग सकता है।
हमारे सूत्रों ने पुष्टि की है कि अर्जुन और कार्ला की शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ नजदीकी लोग ही शामिल होंगे। इसलिए शादी के बाद अर्जुन और कार्ला ने ग्रैंड रिसेप्शन प्लान किया है ताकि वो शादी का जश्न अपने दोस्तों के साथ मना सकें।
आपको बता दें कि अर्जुन और कार्ला की मेंहदी 09 अगस्त को होगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन और कार्ला ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने इसके लिए वेडिंग प्लानर को हायर किया है। दोनों शादी के बाद हनीमून पर जापान जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications