'अर्जुन को खुश करना आसान नहीं'
मॉडल से फिल्मों में कदम रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया का कहना है कि जब कपड़ों की बात आती है तब अर्जुन को खुश करना आसान नहीं।
मेहर ने कहा, "अर्जुन अपने कपड़े पसंद करने के लिए जरा भी मेहनत नहीं करते। वह सबकुछ मुझ पर छोड़ देते हैं। उन्हें बस तैयार होने की जल्दी रहती है। अगर कुछ गड़बड़ होती है तो वह मुझे दोषी ठहराते हैं। कपड़ों के मामले में अर्जुन को खुश करना बहुत मुश्किल है।"
'ओम शांति ओम' और 'रॉक ऑन' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अर्जुन ने पूर्व मिस इंडिया और सुपरमॉडल मेहर से 1998 में शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications