प्रियंका ने दूर की अर्जन की झिझक

एक बार फिर प्रिंयका फिल्म 'फैशन' में अपने सैक्सी दृश्यों को लेकर चर्चा में है। वह भले ही हरमन बावेजा की गर्लफ्रैंड हो लेकिन फिल्मी परदे में उसके साथ सैक्सी दृश्यों का आनंद लूटने वाले अर्जन बाजवा हैं।
मधुर भंडारकर अपनी फिल्मों में इस तरह के प्रणय दृश्य अवश्य रखते हैं। फैशन में भी उन्होंने प्रियंका और अर्जन के सैक्सी दृश्य फिल्माये हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है।
इससे पहले भंडारकर ने फिल्म 'चांदनी बार' में तब्बू और अतुल कुलकर्णी के चुंबन दृश्य फिल्माये थे और 'पेज 3' में भी इसी तरह गर्मागर्म दृश्य रखे गये थे।
अर्जन बावेजा तो प्रियंका के साथ इस तरह के दृश्य करके बहुत खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि हालांकि वे कुछ तेलुगु फिल्में भी कर चुके हैं लेकिन इस तरह का दृश्य उन्होंने पहले कभी नहीं किया था।
शुरु में वे प्रियंका के साथ इस सैक्सी दृश्य को करने में झिझक रहे थे। लेकिन प्रियंका ने उनका उत्साह बढाया और फिर जब उनकी झिझक खुल गई तो दोनो ने मिलकर बेहतरीन दृश्य दिया।


Click it and Unblock the Notifications