दिल्ली में फंसे अर्जन बाजवा

यहां उनके एक घनिष्ठ मित्र की शादी थी। जिसमें उन्हें सर्दी लग गई। हालांकि अर्जन बावजा दिल्ली में ही पले बढे है लेकिन पिछले कई सालों से उनका आशियाना मुम्बई में ही बस गया है।
बाजवा ने कहा कि उन्हें सर्दिया काफी पसंद है खासतौर पर दिल्ली की सर्दी को वे काफी याद करते है। उन्हें शादी में काफी आनन्द आया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सर्दी मे वे बुरी तरह फंस गए थे क्योंकि दिल्ली की सर्दी कंपकंपाने वाली होती है।
बाजवा ने कहा कि इस बार आने पर लोगो ने उन्हें इतना प्यार दिया है कि उन्हें दूबारा जल्दी ही आने का मन है।


Click it and Unblock the Notifications