OUCH.. सलमान खान से माफी मांगने के लिए.. कुछ भी कर रहे हैं ये स्टार!
सलमान खान बॉलीवुड से सुपरस्टार हैं और फिलहाल ब्लॉकबस्टर हीरो। लेकिन इसका यह कतई मतलब नहीं कि फिल्म इंडस्ट्री का कोई कलाकार उनके सामने घुटने टेकता नजर आए.. जी हां, सुपरहिट सिंगर अरिजित सिंह लगभग कुछ ऐसा ही करते नजर आए।
फेसबुक पर अरिजित सिंह ने सलमान खान के नाम एक पोस्ट डाला था, जहां उन्होंने लगभग सलमान खान से माफी मांगते हुए हुए लिखा था कि उनका एक गाना सुल्तान में रहने दें.. उसे ना हटाया जाए।
'घमंडी और OVERRATED हैं सलमान खान.. माफी मांगने की जरूरत नहीं..'
लेकिन सुल्तान का एल्बम रिलीज हो चुका है और उससे साफ है कि सलमान खान ने उन्हें माफ नहीं किया है। फिल्म में वह गाना राहत फतेह अली खान की आवाज में है।
लेकिन लगता है अरिजित सिंह जब तक सलमान से सुलह नहीं कर लेते, वह चैन से नहीं बैठेंगे। तभी तो उन्होंने सलमान खान से बात करने के लिए आदित्य चोपड़ा से भी जुगत भिड़ाने की कोशिश की। हालांकि आदित्य चोपड़ा ने सिंगर की बात को अनसुना कर दिया है।
जी हां, सूत्रों की मानें तो आदित्य चोपड़ा सलमान खान के साथ यशराज फिल्म्स की और अपना रिलेशन खराब नहीं करना चाहते। हम्म.. खैर, हमें नहीं लगता कि अरिजित आपको सलमान खान से इतनी माफी मांगने की जरूरत है।
बहरहाल, सलमान खान- अरिजित सिंह के मामले में कई बयान सामने आये हैं..यहां पढ़ें-


Click it and Unblock the Notifications


