तगड़ा Rumor: बच्चन परिवार से जुड़ी एक और अफवाह सच....पर केवल आधी!

हाल ही में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और ऋतिक रोशन के बीच कुछ खिचड़ी पकने की खबर ने सबको हिला दिया था। लेकिन अब पूरा सच सामने आ चुका है।

हाल ही में बॉलीवुड की गपशप गली में दबी ज़ुबान से एक अफवाह ने तगड़ा ज़ोर पकड़ा था। ये अफवाह थी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और ऋतिक रोशन के अफेयर की। खबरें कहां से उड़ी, किसी को नहीं पता। लेकिन जिसने भी उड़ाई उसने कभी इन दोनों का नाम नहीं ज़ाहिर किया।

हर अखबार ने चटखारे के साथ ये खबर परोसी पर किसी ने दोनों का नाम नहीं लिया। इन खबरों में श्वेता बच्चन नंदा बन गईं एक सुपरस्टार की बेटी और ऋतिक रोशन थे हाल ही में तलाकशुदा एक सिंगल एक्टर।

are-the-rumors-hrithik-roshan-shweta-bachchan-nanda-dating-true

अब इस बारे में एक ब्लाइंड आइटम में खबर छपी है जिसके मुताबिक, दोनों ही परिवारों के एक प्रोड्यूसर दोस्त ने श्वेता और ऋतिक को साथ लाने की कोशिश की थी। क्योंकि दोनों ही अकेले थे।

लेकिन ऋतिक रोशन ने साफ इस आइडिया को नकार दिया क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि अपने बचपन के दोस्त की बहन के साथ वो किसी भी तरह का कैजुअल अफेयर करें।

हालांकि अखबारों में केवल आधी ही सच्चाई आई, जिनमें दोनों को सेट करने की बात कही गई थी। इसके बाद की सारी कहानी मनगढ़ंत थी। वैसे भी पिछले कुछ दिनों में बच्चन परिवार को लेकर अफवाहों का बाज़ार काफी गर्म रहा है।

एक तरफ परिवार के करीबी अमर सिंह ने दो टूक बात कही कि मैं जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच खराब रिश्तों का ज़िम्मेदार नहीं हूं। और पूरे खुलासे यहां हैं जिसे पढ़कर सब दंग रह गए।

वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को लेकर कुछ सनसनीखेज खुलासे कर दिए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X