#Shock: अब सुलतान की टीम ही कर रही है सलमान को BOYCOTT!
सलमान खान ने हाल ही में रेप कमेंट के बाद पूरे देश में जो रायता फैलाया है उसे समेटने की कोशिश उनकी सुलतान टीम कर ही रही थी कि उन्होंने एक बार फिर अरिजित और सुशांत सिंह राजपूत पर कुछ कह दिया।
हालांकि सलमान खान ने आईफा में ये वादा किया था कि वो जितना हो सके, उतना कम बोलेंगे। लेकिन सलमान खान से ऐसा हो तो पाया नहीं।
[सलमान किया साबित - वो केवल अक्खड़ - बद्तमीज़ सुपरस्टार हैं]
बस फिर क्या था, सुलतान की टीम ने तय कर लिया है कि बेहतर है कि सलमान को ही बॉयकॉट कर दिया जाए। इसलिए सलमान खान को जितना हो सके, सुलतान की टीम मीडिया से दूर रख रही है।

सलमान खान टीवी चैनल और शो पर तो सुलतान को प्रमोट कर रहे हैं पर मीडिया के सामने सुलतान प्रमोट नहीं की जा रही है और इसका कारण है कि सलमान नहीं चाहते कि फिल्म पर से लोगों को फोकस हटे।
इतना ही नहीं उन्होंने अपने घर वालों को भी सख्त हिदायत दे दी है कि इस बारे में किसी से भी कोई बात नहीं करे। इसके पहले सलीम खान और अरबाज़ खान उनके बचाव में आए थे लेकिन लोगों ने उन्हें भी आड़े हाथों ले लिया।
[#काला चिट्ठा: सलमान के करियर से लंबी है उनके करम - कांड की लिस्ट!]
हालांकि सलमान के बयान को लेकर भी बॉलीवुड मेें दो गुट बन चुके हैं - पहला जो कुछ बोलना ही नहीं चाहता और दूसरा जो खुलकर बोल रहा है। अब देखते हैं कि सुलतान पर इसका कितना असर पड़ता है।
[प्रिय सलमान खान...ध्यान से सुनिएगा...पूरा समझाते हैं RAPE का मतलब!]


Click it and Unblock the Notifications













