तगड़ा Rumor: अगली फिल्म के साथ होने वाला है सलमान खान Vs ऐश्वर्या राय
सलमान खान की सुलतान टीज़र का इंतज़ार हर कोई कर रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म का टीज़र एक हफ्ते में आ जाएगा। लेकिन ये प्रमोशन प्लान भिड़ने वाला है ऐश्वर्या राय की फिल्म सरबजीत से।
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से लगातार सरबजीत के बेहद उम्दा पोस्टर दर्शकों के सामने आए। फिल्म 20 मई को रिलीज़ हो रही है और इसलिए उम्मीद की जा रही है कि ये पोस्टर फिल्म के ट्रेलर के लिए जगह बना रहे हैं। यानि कि सरबजीत का ट्रेलर भी इसी हफ्ते आ सकता है।
[सलमान - ऐश TO अजय - रवीना...जमकर उछाला एक दूसरे पर कीचड़!]
अब यू ट्यूब के ज़माने में सबसे पहले कितने व्यूज़ हुए का प्रचलन शुरू हो गया है। ऐसे में ज़ाहिर है सलमान खान की सुलतान और ऐश्वर्या राय की सरबजीत भी इसलिए भिड़ेगी कि फेसबुक और यू ट्यूब पर किस फिल्म के ट्रेलर या टीज़र को ज़्यादा देखा गया।
दोनों ही फिल्मों की अपनी अपनी खासियत है ऐसे में अगर सलमान और ऐश्वर्या की फिल्मों के ट्रेलर - टीज़र भिड़े तो मुकाबला दिलचस्प होगा। ब्रेक अप के बाद से सलमान ने ऐश के बारे में कई बार काफी कुछ कहा है -


Click it and Unblock the Notifications


