क्या रिलेशनशिप में हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा? इन वायरल तस्वीरों ने किया कंफर्म!

Rashmika Vijay

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप की खबरें कई बार मीडिया में सुर्खियां बटोर चुकी हैं। लेकिन, अब आखिरकार फैंस ने इस नतीजे पर पहुंच गए हैं कि दोनों वाकई रिलेशनशिप में हैं और इसकी वजह दोनों की लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट है जो इस बात की ओर इशारा करती है। दरअसल, विजय देवरकोंडा ने अपनी पूल की एक तस्वीर शेयर की थी।

इस तस्वीर में विजय इंफिनिटी पूल में शैंपेन हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीर के बैकग्राउंड में समुद्र भी दिख रहा है। पूल विजय देवरकोंडा शर्टलेस लुक में दिख रहे हैं और सामने ही उनका झोपड़ीनुमा कॉटेज भी साफ-साफ नजर आ रहा है। विजय देवरकोंडा की यह तस्वीर वायरल हो रही है।

दरअसल, विजय देवरकोंडा के अलावा रश्मिका मंदाना ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो बिल्कुल उसी पूल में हैं जिसमें विजय देवरकोंडा ने अपनी तस्वीर शेयर की है। दोनों ही तस्वीरों का बैकग्राउंड बिल्कुल एक है। इन दोनों तस्वीरों को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने साथ-साथ यह वेकेशन एन्जॉय किया है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने रिलेशनशिप को लेकर ना कभी चुप्पी तोड़ी लेकिन कभी इससे इनकार भी नहीं किया। ऐसे में फैंस इस बात को कंफर्म मान रहे हैं कि ये दोनों सुपरस्टार्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका की इन तस्वीरों पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- अच्छा हुआ..मुझे इसके साथ अनन्या (पांडे) नहीं अच्छी लगती थी। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- रश्मिका अक्टूबर में गई थी और विजय न्यू ईयर में इसलिए यह खबर गलत है। कई यूजर तो यह भी कह रहे हैं कि विजय देवरकोंडा ने अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X