तगड़ा Rumor: आखिरकार इस धमाकेदार प्रोजेक्ट से सलमान OUT और रणवीर IN
करण जौहर की फिल्मों का नाम अगर कभी लिया जाएगा तो हमेशा उनमें शुद्धि का नाम जुड़ा रहेगा। फिल्म अभी तक बन नहीं पाई है लेकिन फिल्म की चर्चा हर साल दो साल में शुरू ज़रूर हो जाती है।
फिल्म की चर्चा आखिरी बार हुई जब सलमान खान ने ये फिल्म छोड़कर वरूण धवन को सौंप दी। फिर माना गया कि सलमान ही ये फिल्म करेंगे। फिर फिल्म की चर्चा ठप। अब, एक बार फिर, शुद्धि की चर्चा शुरू हुई है रणवीर सिंह के साथ।

खबरों की मानें तो रणवीर सिंह को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स से एक फिल्म का ऑफर आया है। ये एक पीरियड फिल्म है और इसी के साथ गपशप गली में एक बार फिर से शुद्धि की चर्चा ज़ोरों पर शुरू हो गई है।
हालांकि कुछ ही दिन पहले, वरूण धवन ने शशांक घोष के साथ एक फिल्म शुरू की है रणभूमि और माना जा रहा था कि ये फिल्म शुद्धि का ही बदला हुआ रूप है।
गौरतलब है कि करण जौहर की शुद्धि जिस दिन से एलान की गई है उस दिन से चर्चा है। कभी फिल्म बनती है तो कभी नहीं बनती है। खबरें यहां तक थीं कि श्रेया घोषाल ने फिल्म के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड किया है।
['KHAN DHAMAKA' और हो चुकी है महाक्लैश की तैयारी, ये रहा प्लान!]
खैर, अब देखना है कि रणभूमि ही शुद्धि वाली खबरें वाकई में सच निकलती है या फिर दर्शकों को सच में कोई शुद्धि देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications
