सलमान खान ने कर ही दिया धमाका, एक फिल्म तीन सुपरस्टार्स, एकदम तगड़ा Rumor
पद्मावत की धमाकेदार सफलता के बाद बॉलीवुड में कुछ तो पक रहा है लेकिन किसी को नहीं पता क्या। और ये खिचड़ी पक रही है सलमान खान प्रोडक्शन्स, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच।
ताज़ा गपशप की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सफलता को देखते हुए, सलमान खान और करण जौहर ने एक साथ हाथ मिलाए हैं और दोनों को एक फिल्म में प्रोड्यूस करने की सोच चुके हैं।

दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक साथ देखा गया करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स ऑफिस में। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई, कुछ खबरियों की मानें तो इसी दौरान उन्हें सलमान खान और सलमा खान के साथ भी देखा गया।
अब दो बातें हो सकती हैं। या तो करण जौहर और सलमान खान आपसी मनमुटाव छोड़कर, आयुष शर्मा वाली फिल्म लवरात्रि एक साथ प्रोड्यूस कर रहे हैं और दीपिका - रणवीर उसमें तड़का लगाने वाले हैं।
या फिर सलमान और करण एक साथ मिलकर दीपिका - रणवीर के लिए एक शानदार लव स्टोरी बनवाने वाले हैं क्योंकि करण जौहर और लव स्टोरी का तो पुराना नाता है।
और दीपिका अब लव और रोमांस के मामले में शाहरूख की रिप्लेसमेंट हो गई हैं। यकीन नहीं आता तो उनके ये 10 सीन याद दिला देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications













