2019 रिलीज.. एक साथ आए दो ब्लॉकबस्टर सुुपरस्टार्स.. धमाका FINAL है
हाल ही में रणवीर सिंह को आमिर खान के घर आते देखा गया। इतना ही नहीं, बल्कि इन दो सुपरस्टार्स के अलावा प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर भी वहां मौजूद रहे। माना जा रहा है कि यह किसी आने वाले प्रोजेक्ट की तैयारी है।
एक हफ्ता पूरा.. 'ब्लॉकबस्टर' होकर भी.. मुश्किल में फिल्म!
याद दिला दें, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद आमिर खान फिल्म 'सैल्यूट' पर काम करने वाले हैं। राकेश शर्मा पर आधारित यह बॉयोपिक फिल्म सिद्धार्थ रॉय कपूर के यूटीवी बैनर तले बनेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर इस फिल्म में रणवीर सिंह को भी लेना चाहते हैं।

राकेश शर्मा बॉयोपिक का निर्देशन महेश मठाई करने वाले हैं। यह भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म हो सकती है। कोई शक नहीं कि यदि आमिर और रणवीर दोनों फिल्म का हिस्सा बनेंगे.. तो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। फिल्म 2019 में रिलीज हो सकती है।
यहां जानते हैं 2019 में रिलीज होने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications