..................... Are ranbir kapoor and alia bhatt expecting twins actor hints during shamshera promotion | आलिया भट्ट देंगी जुड़वा बच्चों को जन्म! - Hindi Filmibeat

क्या रणबीर कपूर-आलिया भट्ट जुड़वा बच्चों के बनेंगे पैरेंट्स, एक्टर ने HINT देकर किया कन्फ्यूज!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया वो जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। जब से यह गुड न्यूज़ सामने आई है रणबीर-आलिया के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बीच खुद रणबीर कपूर ने इस बात को हवा दे दी है कि वो जुड़वा बच्चों के पिता बनने वाले हैं। दरअसल, रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद अफ़वाहों का बाज़ार भी गर्म हो गया है।

रणबीर और आलिया के माता पिता बनने वाली खबर, जब से सुर्खियों में आई है तब से हर दिन कोई ना कोई नई खबर आती ही है। पहले कुछ सूत्रों ने रणबीर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल किया।

are-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-expecting-twins-actor-hints-during-shamshera-promotion

इस इंटरव्यू में रणबीर कपूर ये कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि वो अपने बच्चे के नाम का टैटू करवा सकते हैं। इसके बाद आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हुआ जहां वो कहते दिखाई दीं कि उन्हें दो बेटे चाहिए। अब रणबीर ने फिर से अपने होने वाले बच्चे से जुड़ी बातें की हैं।

रणबीर कपूर ने फोड़ा बम

रणबीर कपूर ने फोड़ा बम

रणबीर कपूर इन दिनों शमशेरा के प्रमोशन में व्यस्त हैं और खुलकर अपने पिता बनने से जुड़े सवालों का ज़वाब दे रहे हैं। अब उन्होंने प्रमोशन के दौरान ही एक इंटरव्यू में यह हिंट दे दिया है कि उनके घर जुड़वा बच्चों का जन्म होने वाला है।

क्या बोले रणबीर

क्या बोले रणबीर

दरअसल, फिल्म कंपेनियन वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर से दो सच और एक झूठ बोलने के लिए कहा गया था. कुछ सेकेंड तक सोचने के बाद रणबीर कपूर ने कहा, 'मेरे जुड़वा बच्चे होने वाले हैं, मैं एक बहुत बड़ी मायथोलॉजिकल फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा हूं, मैं काम से लंबी ब्रेक पर जा रहा हूं.'

फैंस का गेस गेम शुरू

फैंस का गेस गेम शुरू

अब सोशल मीडिया पर फैंस गेस गेम में जुट गए हैं। रणबीर कपूर मायथोलॉजिकल फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लीड एक्टर हैं ये सच है। अब फैंस कन्फ्यूज हैं कि उनके जुड़वा बच्चों के दावे और लंबी ब्रेक में क्या झूठ हो सकता है। काम छोड़कर लंबे ब्रेक पर जाने की बात फैंस को झूठ लग रही है।

क्या है सच्चाई

क्या है सच्चाई

रणबीर कपूर की लंबे समय के बाद कोई फिल्म (शमशेरा) रिलीज हो रही है। इसके अलावा वो 'ब्रह्मास्त्र', लव रंजन की फिल्म और 'एनिमल' भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा और तीसरा पार्ट भी पाइपलाइन में है. ऐसे में उनके लंबे ब्रेक पर जाने की बात लोगों को झूठ लग रही है।

रणबीर-आलिया ही जानें सच

रणबीर-आलिया ही जानें सच

अब रणबीर कपूर ने तो लोगों को जरूर कन्फ्यूज कर दिया है. लेकिन, आज 'ब्रह्मास्त्र' का 'केसरिया' सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है और सोशल मीडिया पर इस गाने की काफी तारीफ भी हो रही है। 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। यह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साथ में पहली फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X