राहुल को छोड़ डिंपी ने गुजारी बिजनेसमैन के संग रात, होगा तलाक!
हर बार की तरह राहुल ने इस बार भी डिंपी पर शक किया है लेकिन शायद इस बार उनका शक सही है। कुछ समाचार पत्रों की माने तो राहुल ने डिंपी के बारे में कहा है कि दुबई के बिजनेसमैन के साथ डिंपी रातें भी गुजार चुकी है, इसलिए अब राहुल अपनी बीवी के साथ नहीं रह सकते हैं। इसलिए उन्होंने उससे तलाक लेने का फैसला ले लिया है।
खबर तो यह भी है डिंपी महाजन दुबई शिफ्ट हो चुकी हैं और राहुल अकेले मुंबई में रहते हैं। राहुल का परिवार पहले ही उनसे अलग हो चुका है। उनकी बहन पूनम महाजन ने बीजेपी के टिकट पर मुंबई से चुनाव लड़ा है।
केवल चार साल पुरानी इस शादी में कई बार अनबन की खबरें आयी हैं। हालांकि हर बार मामले के तूल पकड़ने के बाद राहुल-डिंपी सुलह कर लेते हैं। डिंपी ने कई बार राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। मालूम हो कि साल 2010 में राहुल दुल्हनिया ले जायेगा... रियलिटी शो के जरिये राहुल ने डिंपी से शादी की थी। बंगाली फिल्मों की आईटम गर्ल औऱ हॉट अभिनेत्री डिंपी गांगुली, राहुल की दूसरी पत्नी हैं।
राहुल की पहली पत्नी का नाम श्वेता सिंह है जिनसे साल 2008 में ही राहुल का तलाक हो गया था। श्वेता ने राहुल पर मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया था और कहा था कि वो उसे बहुत बुरी तरह से मारते-पीटते थे। श्वेता ने तो यहां तक कहा था कि राहुल ने गुस्से ने अपनी बच्ची को ही छत से नीचे फेंक दिया था।
गौरतलब है कि राहुल-डिंपी को स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 5 में देखा गया था, हालांकि तब दोनों काफी खुश लग रहे थे। फिलहाल राहुल-डिंपी के इस खबर पर दोनों के परिवारवालों की ओर से कोई बयान नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications
