तगड़ा Rumour: लिव इन रिलेशनशिप में बाहुबली और देवसेना - सबके फेवरिट प्रभास - अनुष्का?
प्रभास और अनुष्का शेट्टी जब से बाहुबली और देवसेना बनकर दर्शकों के सामने आए हैं तब से उन्हें किसी और के साथ देखकर दर्शकों को मज़ा आता ही नहीं है। आए दिन इन दोनों एक्टर्स की अफेयर की खबरें आती हैं जिसे दोनों ही झुठलाते हैं। लेकिन फैन्स इन खबरों को सुनकर बस प्रार्थना करते रहते हैं कि कब ये अफवाहें सच हो जाएं।
अब दोनों को लेकर एक और अफवाह सामने आई है। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट की मानें तो बाहुबली स्टार्स प्रभास और अनुष्का शेट्टी लॉस एंजिलिस में घर ढूंढ रहे हैं। और खबर ये भी है कि शादी तो नहीं लेकिन दोनों साथ में रहकर अपने रिश्ते को अगले लेवेल पर ले जाने को तैयार हैं।

हाल ही में अफवाहें ये भी थीं कि प्रभास की अगली फिल्म साहो की खास स्क्रीनिंग अनुष्का शेट्टी के लिए रखी गई है। अनुष्का वो पहली इंसान होंगी जो ये फिल्म देखेगी।


Click it and Unblock the Notifications