बॉलीवुड का ब्रांड न्यू कपल हैं - आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, दोस्ती से आगे डेटिंग पर पहुंची बात?
बॉलीवुड में जोड़ियां बनती हैं और बदलती रहती हैं। कौन, कब और किसको डेट कर रहा है, ये बताना अक्सर काफी मुश्किल होता है। अब रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड का ब्रांड न्यू कपल है आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन फिलहाल अपने रिश्ते को लाइमलाइट में नहीं लाना चाहते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो अगर ये रिश्ता केवल दोस्ती तक होता तो दोनों चीख चीख कर ये बात दुनिया को बता रहे होते लेकिन दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता अब दोस्ती से आगे बढ़ चुका है।

हालांकि, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, दोनों के ही नाम अलग अलग लोगों से जोड़े जा चुके हैं। इस बार इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा। लेकिन फैन्स का मानना है कि साथ में ये दो एक्टर्स एक शानदार जोड़ा बनाते हैं।

इशान को डेट कर रही थीं अनन्या
खबरें थीं कि आदित्य रॉय कपूर से पहले, अनन्या पांडे, इशान खट्टर को डेट कर रही थीं। इशान और अनन्या की मुलाकात, दोनों की फिल्म खाली पीली के सेट पर हुई थी और पहली ही दिन दोनों कनेक्ट हो गए। इशान और अनन्या, तब से ही रिलेशनशिप में थे। हालांकि, इशान खट्टर का नाम उससे पहले उनकी पहली को स्टार जान्हवी कपूर से जोड़ा जा रहा था।

कभी नहीं की पुष्टि
इशान को डेट करने की खबर पर अनन्या ने कभी हामी नहीं भरी लेकिन वो अक्सर इशान खट्टर के साथ लंच या डिनर डेट पर नज़र आती थीं। हाल ही में शाहिद कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनके दोस्तों की पार्टी में अनन्या पांडे भी शामिल हुईं। तभी इस रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी गई। लेकिन इस पार्टी के कुछ दिनों बाद ही इशान खट्टर और अनन्या पांडे के ब्रेकअप की खबरें सुनाई देने लगीं।

आदित्य और श्रद्धा की केमिस्ट्री
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के डेट करने की खबरें तब से आ रही हैं जब से दोनों पहली बार आशिकी 2 के सेट पर मिले थे। कॉफी विद करण के काउच पर भी दोनों की केमिस्ट्री दिखाई दीं लेकिन एक दूसरे को डेट करने की पुष्टि दोनों ने नहीं की। इसके बाद दोनों ओके जानू में एक साथ दिखाई दिए और इस फिल्म में भी उनकी केमिस्ट्री का काफी चर्चा रही। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुनाई देने लगीं।

कई अभिनेत्रियों से जुड़ा नाम
आदित्य रॉय कपूर का नाम कई हीरोइनों से जुड़ा जिनमें रिया चक्रवर्ती और निधि अग्रवाल शामिल थीं। इसके अलावा आदित्य रॉय कपूर दीवा धवन नाम की एक मॉडल को भी डेट कर रहे थे। हालांकि, इसमें से किसी भी रिलेशनशिप की उन्होंने कभी भी पुष्टि नहीं की। हालांकि, रणवीर सिंह ने ज़रूर इस बात की पुष्टि की थी कि जब वो कॉलेज में अहाना देओल को डेट कर रहे थे तब आदित्य रॉय कपूर ने उनकी गर्लफ्रेंड उनसे छीन ली थी।

कार्तिक आर्यन से जुड़ा नाम
बात करें अनन्या पांडे की तो उनका नाम कुछ समय के लिए कार्तिक आर्यन से भी जुड़ा। उस दौरान, कार्तिक और अनन्या फिल्म पति, पत्नी और वो की शूटिंग कर रहेे थे। इसके बाद कार्तिक का नाम उनकी अगली को स्टार सारा अली खन से जोड़ा जाने लगा। वहीं अनन्या ने भी कभी कार्तिक के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की।

काम में व्यस्त आदित्य
अगर फिल्मों की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर इस समय राष्ट्र कवच ओम नाम की फिल्म में नज़र आ रहे हैं जो हाल ही में रिलीज़ हुई है। इसके बाद वो गुमराह नाम की फिल्म में नज़र आएंगे। कोरोना काल में आदित्य रॉय कपूर को उनकी ओटीटी फिल्म लूडो में काफी पसंद किया गया था जहां वो सान्या मल्होत्रा के साथ नज़र आए थे।

काम में व्यस्त अनन्या
दूसरी तरफ अनन्या पांडे इस साल अपनी फिल्म लाईगर की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं। इस साल उनकी फिल्म गहराईयां भी रिलीज़ हुई जिसे दर्शकों का ज़्यादा प्यार नहीं मिला। लाईगर में अनन्या पांडे, विजय देवरेकोंडा के अपोज़िट दिखाई देंगी। इसके बाद अगले साल वो सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ एक्सेल इंटरटेनमेंट की फिल्म खो गए हम कहां में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications