#PictureShuru: आमिर खान बनेंगे रणबीर कपूर के पिता, दत्त बायोपिक फाइनल
रणबीर कपूर को लेकर उनसे ज़्यादा उनके फैन्स चिंता में है लेकिन ये खबर सुनकर सबके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आने वाली है। अगर सूत्रों की मानें तो रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक का काम बंद हो चुका था और राजकुमार हिरानी इसे लेकर बात नहीं कर रहे थे।
लेकिन अब गपशप गली में खबर है कि दत्त बायोपिक में आमिर खान की एंट्री हो चुकी है और वो फिल्म में सुनील दत्त का किरदार निभाएंगे। अब अगर आमिर की एंट्री हुई है तो ज़ाहिर सी बात है कि ये किरदार अहम हो जाएगा।

लेकिन रणबीर कपूर और आमिर कपूर को एक साथ बाप बेटे की जोड़ी में देखने में दर्शकों को काफी मज़ा आएगा। वैसे भी जिस तरह हाल ही में आमिर खान ने दंगल के लिए परफेक्ट मेकओवर किया था वो काबिले तारीफ था।
इसलिए सबको यकीन है कि फिल्म में उनका किरदार भी ज़बर्दस्त होना है। हालांकि राजकुमार हिरानी पहले ही साफ कर चुके हैं कि दत्त बायोपिक का मकसद संजय दत्त को हीरो बनाना कतई नहीं है।
[....तो अब सलमान की सुलतान ट्रिक रणबीर करेंगे COPY!]
राजकुमार हिरानी इस फिल्म में संजय दत्त के साथ जो कुछ भी जैसा भी हुआ है, वही दिखाएंगे। हालांकि अगर संजय दत्त बायोपिक बन रही है तो उसका अहम हिस्सा होगा 1993 के बम ब्लास्ट और संजय दत्त के कुछ विस्फोटक बयान-->[#1993 बम बलास्ट - 'मेरी मां मुस्लिम थी इसलिए मेरी बहनों का रेप कर देते' - संजय दत्त]
वहीं अब जब आमिर खान सुनील दत्त का किरदार निभाएंगे तो फिल्म में उनसे जुड़ी कुछ बातें तो सामने आएंगी। जैसे हाजी मस्तान के साथ सुनील दत्त की ये तस्वीर। [सलमान खान और दाउद इब्राहिम की ये तस्वीर देखी है?]
बहरहाल फैन्स केवल इसलिए ही खुश हैं कि आमिर खान और रणबीर कपूर की एक साथ ज़बर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वैसे भी कई सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने अपने करियर का ट्रैक धमाकेदार तरीके से बदला था पिता के रोल में -
दंगल
जिस तरह फिल्म में आमिर खान दिख रहे हैं, फैन्स फिल्म का इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं। इतना शानदार मेकओवर शायद ही किसी ने किया हो।
सनी देओल
हाल ही में सनी देओल भी घायल वन्स अगेन में एक 18 साल की बच्ची के पिता के रोल में नज़र आए और उनका कमबैक फैन्स को बहुत पसंद आया।
अजय देवगन
अजय देवगन की दृश्यम तो एक पिता की ही कहानी थी जो अपनी 18 साल की बेटी को कानून से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाता है।
अनिल कपूर
कुछ भी कहिए लेकिन बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश पापा तो अनिल कपूर ही लगे। प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री शानदार थी।
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने शुरूआत की यादें से लेकिन फिर हाल ही में ब्रदर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय कुमार के पापा बनकर उन्होंने तहलका ही मचा दिया।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने भी अपने करियर की ढलान पर ज़बर्दस्त ट्रैक बदला था अजय देवगन के पिता की भूमिका में। मेजर साब लोगों को खासा पसंद आई थी।


Click it and Unblock the Notifications








