अब खान और कपूर मिलकर सुलझाएंगे मलाईका - अरबाज़ का मसला
[गपशप] मलाईका अरोड़ा खान और अरबाज़ खान के तलाक की खबरों ने बॉलीवुड को बिल्कुल चौंका दिया और उतना ही चौंके फैन्स। क्योंकि ये बॉलीवुड के उन चंद कपल्स में से हैं, जिन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को स्ट्रॉन्ग रखा है।
लेकिन शादी के 17 साल बाद अचानक इनके बारे में इतनी अफवाहों ने सबको चौंका दिया है। हालांकि अगर सूत्रों की मानें तो अरबाज़ खान इस तलाक को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
[प्रिय अरबाज़ खान, लोग कुछ भी यूं ही नहीं कहते...]
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस ब्रेकअप का कारण कुछ बहुत ही महंगे तोहफे हैं जो मलाइका को उनके किसी खास दोस्त ने दिए हैं। और इस खास दोस्त को एक अमीर बिज़नेसमैन बताया जा रहा है।
मलाइका इन सब खबरों से दूर लंदन में समय बिताने का फैसला कर लिया है। वहीं अरबाज़ खान ने मलाईका की सबसे करीबी दोस्त करिश्मा कपूर से बात की है।
[शाहरूख, मलाईका, सलमान और बॉलीवुड के कुछ राज़]
सूत्रों की मानें तो अरबाज़ ने करिश्मा से रिक्वेस्ट की है कि वो मलाईका से बात करें। और करिश्मा इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश में जुट चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications
