'बुड्ढ़ी बदनाम हुई डार्लिंग मेरे लिए' : अरबाज खान

arbaaz-khan-shobha-de
सलमान-अरबाज की 'दबंग' ने सफलता का परचम लहरा दिया है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में थी, फिल्म खे हीरो सलमान ने पाकिस्तानी चैनल पर 26/11 पर एक बयान दिया था, जिस पर काफी हो-हल्ला मचा था। बयान के बाद सलमान ने तत्काल माफी मांग ली थी। जिसके बाद मशहूर लेखिका शोभा डे ने फिल्म दंबग को बैन करने की बात कही थी। इसके अलावा शोभा ने सलमान-मलाईका पर काफी छिंटा-कशी की थी।

जिसके बाद फिल्म के निर्माता अरबाज खान को गुस्सा आना लाजिमी था। सो उन्होंने लेखिका शोभा डे को टि्वटर पर सुना डाला वो सब कुछ जो इतने दिनों से उनके मन में पनप रहा था। अरबाज़ ने सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है कि शोभा डे ने सलमान और मलाईका पर कई अभद्र टिपण्णी की हैं जिन्हें मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। उनके खुद कितने पति हैं ये आज तक किसी को नहीं पता है, और वो चली है किसी के चरित्र पर कीचड़ उछालने। बढ़ती उम्र आपको और बुद्धिमान बना देती है मगर शोभा डे के मामले में यह उल्टा समझ आता है जो 60 साल की हैं।

अरबाज़ ने इसके तुरंत बाद अपनी दूसरी ट्वीट में कहा है कि इस इडियट औरत ने दबंग को बैन करने की बात कही थी, वह ऐसा कहने वाली कौन होती है?क्या वह कानून से जुडी हुई हैं?वह एक फ्रसटेटेड लेखिका हैं, केवल सेक्स के बारे में और एक्स्ट्रा मरेचल अफेयर के बारे लिखने को कह दो तो सारी कहानी लिख डालेंगी। अरबाज़ ने अपनी तीसरी ट्वीट में शोभा का मजाक उड़ाते हुए लिखा है बुढ़िया बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए...।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X