मनीष मल्होत्रा बने अरबाज खान की गर्लफ्रेंड के टेलर, किया ये काम की मलाइका को होगी जलन!

Giorgia Andriani Bold Photos: बॉलीवुड स्टार अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी अपने बोल्ड लुक्स को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से जॉर्जिया ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम पर ड्रॉप की हैं जो कि आग की तरह फैल रही हैं।
जॉर्जिया के लेटेस्ट लुक ने उड़ाई लोगों की नींदे
जॉर्जिया एंड्रियानी हाल ही में मुंबई में राजदूत द्नारा कराए गए इटेलियन रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान जॉर्जिया का लुक इवेंट में सबसे शानदार दिखाई दे रहा था। हसीना ने अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हुए कैप्शन में इस ड्रेस को तैयार करने के लिए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का शुक्रिया अदा किया है।
जॉर्जिया का नया लुक
जॉर्जिया के लुक की बात करें तो इसे उन्होंने इवेंट के अनुसार काफी सॉफ्ट और रिफ्रेंशिग ग्लो के साथ पूरा किया था। हसीना ने ब्लैक ऑफ शोल्डर आउटफिट को काफी बिंदास अंदाज में कैरी किया। जॉर्जिया की इस ड्रेस की स्लिव्स उनके इस पूरे लुक में जान डाल रही थीं।
जॉर्जिया अरबाज के ब्रेक अप की खबरें
बता दें कि अरबाज खान मलाइका अरोड़ा को तलाक देने के बाद से ही जॉर्जिया के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस को अरबाज और जॉर्जिया की जोड़ी काफी पसंद है। इसके साथ ही हर किसी को इनकी शादी का भी काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि पिछले दिनों इनके ब्रेकअप की खबरे आईं लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ये हसीना आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड और हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जॉर्जिया के बोल्ड लुक्स मिनटों में इंटरनेट पर छा जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

