''सलमान खान को पता है.. उसे कब, कहां, किससे शादी करनी है.. मैं क्या कहूं..!!''
सलमान खान- लूलिया वंतूर की शादी की खबरें कितनी सच्ची हैं और कितनी झूठी, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन कोई शक नहीं बॉलीवुड इस शादी की अफवाह को एन्जॉय बहुत कर रहा है। अफवाहों की माने तो सुपरस्टार दबंग खान इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इतना ही नहीं, बल्कि शादी की तारीख 18 नवंबर बताई जा रही है।
बहरहाल, हाल ही में जब अरबाज खान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे सीधे कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जी हां, अरबाज खान ने कहा कि मैं क्यों सलमान की शादी को लेकर परेशान रहूं.. सलमान यह फैसला ले सकता है कि उसे कब, किससे और कहां शादी करनी है। हम्मम.. वैसे अरबाज को कुछ पता नहीं.. यह बात थोड़ी अजीब है!
[''सलमान की 'दबंग 3' के लिए मुझे अप्रोच नहीं किया गया....'']

वैसे कई मौकों पर लूलिया को सलमान खान के साथ देखा गया है। कभी सलमान खान की मां के साथ, तो कभी फिल्म की शूटिंग के दौरान..
ये तस्वीर दिलचस्प है जहां सलमान और लूलिया दलाई लामा से मिल रहे हैं और अब वो धर्म गुरू से किस बात का आशीर्वाद ले रहे हैं पता नहीं, पर दोनों काफी खुश नज़र आ रहे हैं।
सलमान खान के साथ लूलिया वंतूर.. फिल्म सुल्तान के सेट पर। लूलिया सेट पर अक्सर जाया करती थीं।
प्रीती ज़िटा के रिसेप्शन में सलमान खान अपने गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर के साथ नजर आए.
सलमान खान की मां सलमा खान के साथ लूलिया वंतूर एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं।
हाल ही में लूलिया सलमान खान की फैमिली फ्रैंड्स बीना काक और उनके परिवार के साथ दिंखी।
काफी समय पहले यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जहां लूलिया को सलमान खान के फॉर्महाउस में छुट्टियां बिताते देखा गया था।
लूलिया वंतूर रोमानिया की मॉडल हैं जो बॉलीवुड में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं.
सलमान खान की फैमिली के साथ डिनर करतीं लूलिया वंतूर.. हम्मम लगता है खान परिवार भी लूलिया को अपना चुके हैं।
फिल्म जय हो की शूटिंग के दौरान सलमान खान और लूलिया वंतूर की मुलाकात हुई थी। यहां देंखे तस्वीर।


Click it and Unblock the Notifications










