सलमान खान ने फिर टाली दबंग 3....ड्रामा....डिमांड और REPLACE!
सलमान खान कई बार दबंग 3 टाल चुके हैं। अब वो अपने करियर पर कुछ ज़्यादा ही फोकस कर रहे हैं और ये बात अरबाज़ खान को काफी खटक गई है। अब वो शायद फिल्म के लिए कुछ और ही प्लान कर रहे हैं!
सलमान खान और अरबाज़ खान के बीच काफी दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में जब भी अरबाज़ खान से दबंग 3 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खिसियाकर ही जवाब दिया है।
अब खबर थोड़ी और ज़्यादा चौंकाने वाली है। दरअसल, अगर सूत्रों की मानें तो सलमान खान चाहते हैं कि अरबाज़ खान दबंग 3 डायरेक्ट ना करें। यही कारण है कि वो चार बार दबंग की स्क्रिप्ट बदलवा चुके हैं।

वहीं दूसरी तरफ अरबाज़ हर बार दबंग 3 की कहानी सलमान खान के हिसाब से बदलवाते हैं और सलमान खान हर बार कुछ नया बता देते हैं और कुछ पुराना हटा देते हैं।
अब अरबाज़ खान परेशान हो चुके हैं। वो एलान कर चुके थे कि 2018 में दबंग 3 फ्लोर पर जाएगी और सलमान खान टाईगर ज़िंदा है के बाद, दबंग 3 पर काम शुरू कर देंगे।
लेकिन अब सलमान खान ने वांटेड 2 को हामी भर दी है। वहीं दूसरी तरफ वो अपने प्रोडक्शन हाउस को लेकर कुछ ज़्यादा ही सीरियस हो चुके हैं। इस समय सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस काफी प्रोजेक्ट्स प्लान कर रहा है।
ऐसे में ज़ाहिर है कि सलमान दबंग 3 करना ही नहीं चाहते हैं। और अब प्लान कुछ और हो सकता है!


Click it and Unblock the Notifications