#Finally: सलमान और हीरोइन कंफर्म...ना रिलीज़ डेट फाइनल...ना डायरेक्टर!

दबंग 3 पिछले पांच साल से धमाका कर रही है और हर साल का अगली ईद का धमाका यही फिल्म होती है। लेकिन अब अरबाज़ खान ने आखिरकार दबंग 3 के बारे में फाइनली बात कर ही ली है एकदम साफ!

दबंग 3 के बारे में सुन सुनकर अब तो लोग बोर हो चुके हैं लेकिन आखिरकार अरबाज़ खान ने फिल्म के बारे में सच्ची सच्ची बात बता ही दी है। फिलहाल फिल्म के बारे में केवल तीन चीज़ें फाइनल हैं - सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका का छोटा सा रोल।

अरबाज़ ने कहा कि इसके अलावा फिल्म में कुछ भी फाइनल नहीं हैं। पहले से ही अफवाहें थीं कि सलमान फिल्म में अरबाज़ को नहीं चाहते हैं। और इसकी वजह काफी वाजिब थी। और अब अरबाज़ ने इस बात पर मुहर लगा दी है।

arbaaz-khan-finally-talks-about-some-legit-details-dabangg-3

मीडिया से बातचीत के दौरान अरबाज़ ने साफ बताया कि फिलहाल दबग 3 के लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं है इसलिए अभी से कोई रिलीज़ डेट भी नहीं है। पर जब भी काम शुरू होगा, उसमें सोनाक्षी, सलमान और मलाईका होंगे।

वहीं देखना है कि अर्पिता खान की सलमान से नाराज़गी के बाद, उनके जीजा जी आयुष शर्मा को इस फिल्म में भी कोई काम मिलता है या नहीं। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान जल्दी से जल्दी अपने दूसरे प्रोजेक्ट निपटा रहे हैं।

सलमान खान के साथ स्क्रीन पर परफेक्ट वो ही लग पाता है जो उनकी तरह बेधड़क और दबंग हो। तभी तो सुलतान के लिए अनुष्का शर्मा को इतना मनाना पड़ गया। ऐसे ही सलमान की परफेक्ट लेडी दबंग हैं सोनाक्षी सिन्हा।

उनकी जोड़ी दबंग के लिए तो परफेक्ट है इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X