..................... Arbaaz Khan denies rumours he has split with wife Malaika Arora Khan | किसने कहा मैं और मलाइका अलग हो गए: अरबाज खान - Hindi Filmibeat

किसने कहा मैं और मलाइका अलग हो गए: अरबाज खान

By Neha Nautiyal

Arbaaz Khan has denied the rumors about splitting with his glamorous wife Malaika Arora Khan.
बॉलीवुड में अरबाज खान और उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा खान के अलग होने की खबरों का बाजार गर्म था लेकिन..अरबाज खान ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि ये सिर्फ अफवाह है सच नहीं।

एक अखबार से बातचीत में अरबाज ने कहा, 'मुझे नहीं पता ये खबरें कहां से आ गईं। मेरे और मेरी पत्नी के बीच में सब ठीक ठाक चल रहा है। हमारे रिश्ते पहले की ही तरह अच्छे हैं और हमें एक-दूसरे की फिक्र है।' अब जब अरबाज ही इतना कुछ कह चुके हैं तो हम क्या कहें।

वैसे दो दिन पहले सुनने में आया था कि अरबाज से झगड़ा हो ने का बाद मलाइका अरोड़ा ने अपने पति का घर छोड़ दिया है और वो अपनी मां के पास रहने चली गई है। बॉलीवुड के हॉट कपल अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान पिछले 12 साल से सुकून भरी शादी-शुदा जिंदगी बिता रहे हैं और दोनों का एक 8 साल का बेटा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X