फिल्‍मे बनाना जारी रखेंगे अपूर्व लाखिया

लाखिया ने कहा कि फिल्म निर्माता उन्हें लगातार साइन कर रहे हैं। उन्होंने बातचीत में कहा, "बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ आगे भी काम कर रहा हूं लेकिन यदि वे लोग मेरे साथ काम नहीं करना चाहेंगे हैं तो कोई हर्ज नहीं है।"
लाखिया ने कहा कि दर्शक उनसे प्यार करें या नफरत, वे फिल्में बनाना जारी रखेंगे। फिलहाल वे म्यूजिक कंपनी 'एचएमवी-सा रे गा मा' और सोहेल मखलाई के साथ सह निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं।
लाखिया ने कहा, "हम लोग एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं। इसकी शूटिंग मार्च 2009 में शुरू होगी। इन दिनों मैं फिल्म की पटकथा पर काम कर रहा हूं।"


Click it and Unblock the Notifications