अंकिता और रिया के अलावा सुशांत की जिंदगी में थी तीसरी लड़की, फ्लैट की भर रहे थे 35 लाख की किश्त !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। हाल में ही ये सामने आया है कि सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में एक और लड़की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी की जांच में ये सामने आया है कि सुशांत एक फ्लैट की किश्त भरते थे, जिसमें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रहा करती थी। लेकिन ये गर्लफ्रेंड कौन है इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इस डिटेल के बाद ये कहा जा रहा है कि सुशांत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे के अलावा भी कोई तीसरी लड़की भी थी। पहली बार सुशांत को लेकर तीसरी लड़की का जिक्र सामने आया है। हालांकि इस मामले में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया में इस एंगल को लेकर कई दावे किये जा रहे हैं। हालांकि सच्चाई तभी सामने आ पाएगी जब कोई पुख्ता सबूत मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications