अनुष्का-विराट का प्रेम ले डूबा बॉम्बे वेलवेट!
वो कहावत तो सुनी ही होगा आपने इश्क ने निकम्मा कर दिया वरना आदमी हम भी थे कुछ काम के। अनुष्का शर्मा लगता है इसी कहावत पर चल रही हैं। असल में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट का एक प्रमोशनल ईवेंट इस चक्कर में कैंसिल हो गया क्योंकि अनुष्का विराट कोहली की टीम बैंगलोर को सपोर्ट करने गयी हुई थीं।
इस चक्कर में वो बॉम्बे वेलवेट के प्रमोशनल ईवेंट का हिस्सा ना बन सकीं और इसके चलते ईवेंट ही कैंसिल हो गया। पहले तो बॉम्बे वेलवेट के ट्रेलर को रणबीर कपूर ने स्टार स्पोर्स्ट पर लाइव लॉंच किया और इंडिया व पाकिस्तान के मैच के चक्कर में बॉम्बे वेलवेट के ट्रेलर को उतना अच्छा रिस्पॉंस नहीं मिला जितना रणबीर कपूर ने सोचा था।
उसके बॉम्बे वेलवेट का एक गाना लॉंच होना था जो कि कैंसिल हो गया क्योंकि अनुष्का मौजूद नहीं थीं। खबर तो ये भी है कि अनुष्का ने पहले ही ये कह दिया है कि वो बॉम्ब वेलवेट के प्रमोशन्स में शायद मौजूद ना हों क्योंकि वो आईपीएल में व्यस्त होंगी।
खैर अब तो किया ही क्या जा सकता है। पिछली बार फिल्म रॉय के प्रमोशन्स से रणबीर गायब रहे और जैकलीन व अर्जुन ने फिल्म को प्रमोट किया तो इस बार बॉम्ब वेलवेट को अकेले रणबीर को ही प्रमोट करना पड़ेगा। क्योंकि अनुष्का इस बार दूर हो गयी हैं। इसे कहते हैं जैसे को तैसा।


Click it and Unblock the Notifications
