OUCH.. ब्लॉकबस्टर देने के बाद भी ऐसा.. फिल्म हो गई डिब्बाबंद!
बाहुबली 2 की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी बॉलीवु़ड डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन उनकी फिल्म डिब्बाबंद हो गई।
फिल्म बाहुबली 2 में प्रभाष, राणा डग्गुबाती के बाद यदि किसी ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षिक किया है.. वह हैं अनुष्का शेट्टी। देवसेना के दमदार किरदार में कई निर्माता- निर्देशकों की नजर अनुष्का पर गईं। तो फिर भला बॉलीवुड क्यों पीछे रहता।
फिल्ममेकर ई निवास ने अनुष्का शेट्टी को अपनी फिल्म के लिए फाइनल कर लिया। लेकिन अफसोस किन्हीं कारणों से फिल्म तुरंत ही डिब्बाबंद हो गई।

निर्देशक ने इतना साफ कर दिया है कि फिलहाल वह फिल्म नहीं बन रही है। अनुष्का को लेने की बात पर उन्होंने कहा- अनुष्का शेट्टी अब साउथ में ही नहीं.. बल्कि भारत की सुपरस्टार हो गई हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव काफी बेहतरीन रहता। लेकिन फिलहाल फिल्म नहीं बन रही है।


Click it and Unblock the Notifications