अनुष्का शर्मा अब खान कैम्प में आना चाहती हैं

हम आपको बता दें कि अनुष्का ने अपनी फिल्मी पारी की शुरूआत यशराज कैंम्प से ही की थी और अब सलमान खान की लगातार तीन फिल्में इसी कैम्प से आने वाली है तो यह सुनकर खुद अनुष्का अपने आपको सलमान से दूर नहीं कर पा रही हैं।
कैसे भी सलमान के साथ उन्हें एक फिल्म में काम करने को मिल जाए बस उनकी यही पहली और आखरी तमन्ना बन चुकी है। हाल ही में पर्दे पर सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड पर्दे पर आई है तो अनुष्का ने सलमान के शान में हर वो बात कही जिससे बॉलीवुड के इस दबंग को खुश किया जा सके। बात तो यह भी सुनने में आ रही है कि अनुष्का सलमान के लिए अपनी फिल्मों की डेट्स तक कैंसल कर सकती हैं।
दरअसल जैसे ही सोनाक्षी सिन्हा का खान कैम्प से पत्ता कटा वैसे ही अनुष्का को लगा कि यह सही मौका है खान कैम्प में अपनी फिक्स कर लें। अच्छा है अनुष्का लगे रहों हो सकता है आपकी मेहनत रंग ले ही आए।


Click it and Unblock the Notifications