..................... Anushka Sharma wants all attention for Matru Ki Bijlee Ka Mandola, अनुष्का चाहती हैं इस बार बिजली को मिले अटेंशन - Hindi Filmibeat

अनुष्का चाहती हैं इस बार बिजली को मिले अटेंशन

बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से कदम रखने वाली अनुष्का शर्मा इस समय काफी परेशान हैं। आप सोचेंगे कि आखिर कार ऐसा क्या हो गया कि अनुष्का परेशान हैं। तो आपको बता दें कि अनुष्का असल में लोगों की अटेंशन किस तरह अपनी तरफ खीचें ये सोच सोच कर परेशान हैं। अनुष्का की अभी तक कुल मिलाकर 6 फिल्में की हैं जिसमें से एक मटरु की बिजली का मंडोला जल्द ही रिलीज होने वाली है। लेकिन सच तो ये है कि भले ही लोग उन्हें बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनें लेकिन अनुष्का का मानना है कि असल में उन्हें कभी भी उतनी अटेंशन नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी।

अनुष्का शर्मा की शुरुआत कुछ ऐसी हुई कि उनके को स्टार्स को सारी अटेंशन मिल गयी और उन्हें साइड कर दिया गया। 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख खान को ही फिल्म की सफलता का क्रेडिट दिया गया। उसके बाद बदमाश कंपनी से लेकर बैंड बाजा बारात, पटियाला हाउस, लेडीज वर्सेस रिकी बहल, जब तक है जान तक में अनुष्का शर्मा के साथ के बडे़ एक्टरों को अटेंशन मिली लेकिन अनुष्का को हमेशा साइड कर दिया गया।

Anushka Sharma

अब अनुष्का इस बात का खास ख्याल रख रही हैं कि उनकी आने वाली फिल्म मटरु की बिजली का मंडोला में तो कम से कम उन्हें अटेंशन मिल जाए। लेकिन अनुष्का शर्मा की इस फिल्म में भी पंकज कपूर और इमरान खान जैसे मंजे हुए कलाकार हैं और ऐसा भी हो सकता है कि इन दोनों कलाकारों के सामने एक बार फिर से अनुष्का बैक स्टेज ना चली जाएं। वैसे भी विशाल भारद्वाज की फिल्मों में अभी तक यही देखा गया है कि हीरो ही सारा क्रेडिट ले जाते हैं अब देखिये हो सकता है कि अनुष्का के केस में कुछ एक्सेप्शन हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X