..................... Anushka Sharma and Virat Kohli spotted together again in London - Hindi Filmibeat

चोरी-चोरी चुपके-चुपके विराट-अनुष्का ने किया साथ डिनर

एक बार फिर से विराट-अनुष्का के साथ मिलने की खबर है। कहा जा रहा है कि दोनों ही सितारों को लंदन के एक नामचीन होटल में डिनर करते हुए साथ देखा गया है। दोनों ने एक ही कलर के कपड़े भी पहन रखे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि विराट-अनुष्का ने जिस होटल में खाना खाया उसी होटल के नीचले हिस्से में पूरी भारतीय टीम खाना खा रही थी लेकिन विराट ने अनुष्का के लिए अलग से टेबल बुक की थी।

इससे पहले भी विराट और अनुष्का को न्यूजीलैंड दौरे पर साथ देखा गया था। मालूम हो कि विराट अपने क्रिकेट दौरे के चलते लंदन में हैं तो वही अनुष्का जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग तुर्की में कर रही हैं जिसमे उनके एक्सप्रेमी रणवीर सिंह हीरो हैं, लेकिन विराट से मिलने के लिए अनुष्का लंदन पहुंची थीं।

तो अनुष्का नहीं डेनियल होगीं विराट की बीवी?

हालांकि अनुष्का और विराट दोनों ही अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ भी नहीं कहते हैं लेकिन दोनों की हरकतें बताने के लिए काफी हैं कि दोनों के बीच में जरूर कुछ पक रहा है। दोनों ही अपने रिश्तों को लेकर कुछ बोलते नहीं हैं और ना ही कबूलने को तैयार है कि वो एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन विराट का अनुष्का से बार-बार यं मिलने जाना, कभी श्रीलंका तो कभी जोधपुर अचानक उनसे मिलने के लिए प्रकट हो जाना यह सब दोनों के नजदीक होने की ओर इशारा करता है।

लेकिन ना जाने क्यों फिर दोनों एक-दूसरे के बारे में मीडिया से झूठ बोल रहे हैं। मालूम हो कि विराट-अनुष्का दोनों हे़ड एंड शोल्डर विज्ञापन के दौरान ही करीब आये थे और तब से ही दोनों के बीच के रोमांस की खबरें आ रही हैं। देखते हैं इन खबरों पर विराट-अनुष्का कब मोहर लगाते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X