अगर रणबीर कपूर ना होता तो मैं सिनेमा का इतिहास बदल देता - वरूण धवन
वरूण धवन और अनुष्का शर्मा की सुई धागा सितंबर में रिलीज़ हो रही है और फिल्म को लेकर लोगों का रिस्पॉन्स काफी पॉज़िटिव है। वरूण और अनुष्का पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे और उन्होंने अपनी केमिस्ट्री के बारे में कुछ मज़ेदार बातें बताई। अनुष्का ने कहा कि वरूण ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर करते ही बदलापुर की थी और मैं उसकी बहुत इज़्जत करती थी।
लेकिन हमारी कभी दोस्ती नहीं हो पाई अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर की वजह से। वो दोनों हम दोनों को झूठ बताते थे कि हम दोनों एक दूसरे से नफरत करते हैं और एक दूसरे को पसंद नहीं करते। दरअसल वो दोनों बस जलते थे और डरते थे कि अगर हमारी दोस्ती हो गई तो हम सिनेमा का इतिहास बदल देंगे।

अनुष्का ने आगे कहा कि मैं और वरूण अगर पहले से दोस्त होते तो आजतक बॉलीवुड ने ऐसी दोस्ती देखी नहीं होती, हम वैसे वाले जिगरी दोस्त होते। लेकिन अर्जुन और रणबीर ने डर के मारे ये कभी होने नहीं दिया।


Click it and Unblock the Notifications