सातवें आसमान पर अनुष्का

इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अनुष्का के पास वक्त नहीं है जबकि फिल्म 1 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक निखिल आडवाणी के कई बार कहने के बावजूद अनुष्का ने अभी तक फिल्म के प्रमोशन के लिए अपनी तारीखें नहीं दी हैं। ऐसा लगता है कि अनुष्का बैंड बाजा बारात की सफलता के बाद से कुछ ज्यादा ही व्यस्त हैं।
फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि जब अक्षय कुमार प्रमोशन के लिए अपनी तारीखें दे सकते हैं तो अनुष्का क्यों नहीं? खैर बात भी सही है। अभी इंडस्ट्री में आए हुए अनुष्का को ज्यादा दिन नहीं हुए और उसपर इतने नखरे।


Click it and Unblock the Notifications