अनुष्का ने अक्षय कुमार के मुंह पर थूका!
अरे ये क्या! अनुष्का ने अक्षय कुमार के मुंह पर थूक दिया। यह पढ़कर आप भी चौंक गए होंगे। यह बात कोई हवा नहीं, बल्कि बल्कि ऐसा सही में हुआ है, लेकिन धोखे से।
जी हां फिल्म पटियाला हाउस की शूटिंग के दौरान अनुष्का को अपने डायलॉग में 'थूंक' शब्द बोलना था। वो भी अक्षय कुमार के सामने। डायलॉग बोलते वक्त उनकी जुबान तेज हो गई और डॉयलॉग खत्म होते-होते अनुष्का के मुंह से थूक की कुछ छींट निकल गईं, जो अक्षय के मुंह पर पड़ीं।
जैसा की सभी जानते हैं कि अक्षय काफी कूल माइंड और मौजी किस्म के व्यक्ति हैं, उन्होंने इस बात का बुरा नहीं माना। उन्होंने जेब से रुमाल निकाला और मुंह पोछ कर बोले, अनुष्का अपने डायलॉग का रीटेक दो।
इस घटना से अनुष्का कहीं न कहीं शर्मिंदा जरूर होंगी। खैर अच्छा है, इससे अनुष्का भविष्य में डायलॉग बोलते समय ऐसी बातों का खयाल जरूर रखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications