अनुष्का बनीं शाहिद का अगला शिकार

अनुष्का शर्मा क्यूट और स्वीट हैं। सबसे पहले उनकी फिल्म रब ने बनी दी जोड़ी के हीरो शाहरुख थे। शाहरुख के साथ काम करना हर नयी लड़की का सपना होता है। तो जब अनु का ये सपना पूरा हुआ तो वह शाहरुख में खो गयीं। फिल्म तो खत्म हो गयी लेकिन उनका सपना नहीं टूटा। खैर अब अनु बेबी इस सपने से निकलती और नये सपने में डूबती नजर आ रही हैं।
अनु का नया सपना इतना चलायमान है कि अब तक उसने किसी के पास टिकने या कहीं रुकने का नाम नहीं लिया है। अरे ये हैं अपने शाहिद भाई । वह किसी भी बॉलीवुड कली से किसी भी बॉलीवुड फूल तक बड़ी आसान उड़ान भरते हैं। तो इस बार उनकी उड़ान का पड़ाव बन गईं हैं अनु। अब ये भी है कि हम तो शाहिद को एक के बाद एक तमगे दिए जा रहे हैं लेकिन पता नहीं शाहिद भाई को मालूम भी है कि नहीं कि उनकी कातिलाना अदा से इस बार अनु बेबी घायल हुईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications