''सलमान खान खुद में रहने वाले इंसान हैं.. मेरी कोई खास दोस्ती नहीं है....''

By Neeti

सुल्तान रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को फिल्म पसंद भी बहुत आ रही है। खासकर फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री को सबने जमकर सराहा है। सलमान ने जहां अनुष्का के काम की तारीफ की है। वहीं, अनुष्का ने भी सलमान खान के काम करने की खुशी जताई है।

Anushka Sharma

लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने सलमान खान को लेकर काफी कुछ शेयर किया। अनुष्का ने कहा कि सलमान वैसे स्टार नहीं हैं, जो खुद आगे बढ़कर आपको कंर्फटेबल कराएंगे। वे फिल्म की सेट पर खुद में ही मस्त रहते हैं।

['सुल्तान' में सलमान के साथ थे उनके ब्लॉकबस्टर 'साथी'.. क्या आपने देखा!]

बता दें, सलमान के साथ काम कर चुके बाकी सितारों की राय अनुष्का से बिल्कुल अलग रही है। खैर, जब अनुष्का से पूछा गया कि क्या उन्होंने सलमान खान से कभी रेप कमेंट कंट्रोवर्सी पर बात की, या उन्हें समझाने की कोशिश की?

[सलमान नहीं थे पहली पसंद.. इस एक्टर ने 'सुल्तान' को किया था REJECT]

तो अनुष्का ने साफ कहा कि, सुल्तान में हमने साथ काम जरूर किया है, लेकिन हमारे बीच इतनी बातचीत नहीं है कि मैं उन्हें कुछ समझा सकूं। ऐसे भी यह काफी पर्सनल है.. और खुद मैं भी काफी shy हूं.. तो ना मैंने कभी सलमान से बात करने की शुरूआत की.. ना सलमान खान ने की।

अनुष्का ने बताया कि उनकी और सलमान खान के बीच जब भी बात हुई तो या तो अली अब्बास जफर साथ होते थे, या आदित्य चोपड़ा.. लेकिन कोई शक नहीं कि सुल्तान में काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X