ALERT: 3 मार्च को होगा 'सुल्तान' का धमाका.. सलमान- अनुष्का और पंजाबी तड़का
[गपशप] 'सुल्तान' से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर सलमान फैंस के लिए काफी मायने रखती है। लिहाजा, हम हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। ताजा बात करें तो सुल्तान के रोमांटिक गाने की शूटिंग 3 मार्च को यानि की कल होने वाली है। गाने की पूरी तैयारी की जा चुकी है।
इस गाने की शूटिंग पंजाब में होनी थी, लेकिन अब फिल्म की टीम ने मुंबई की फिल्मसिटी में ही पंजाब का लोकेशन बना दिया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म की शूटिंग मिड-अप्रैल तक खत्म हो जाएगी। फिर पोस्ट- प्रोडक्शन पर काम शुरू किया जाएगा।
सलमान vs शाहरूख.. सब बेकार.. सलमान ने एक मिनट में कर दिया शांत!
बहरहाल, सलमान खान 3 मार्च को गाने की शूटिंग शुरू करेंगे। जबकि अनुष्का शर्मा ने रिहर्सल शुरू भी कर दी है। रिहर्सल करते हुए अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें, इस गाने की कोरियोग्राफी फराह खान कर रही हैं। लिहाजा, कोई शक नहीं कि यह धमाकेदार होने वाला है।
यहां जानें सुल्तान से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications


