SHOCKING: बॉम्बे वेलवेट में अनुष्का के सारे गानों का ये हाल हुआ!
[गपशप] बॉम्बे वेलवेट तीन घंटे की फिल्म थी और अब दो घंटों की बची है। लेकिन इसकी कीमत चुकानी पड़ी है अनुष्का शर्मा और रवीना टंडन को। अनुराग कश्यप के लिए बॉम्बे वेलवेट बड़ा ही महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट है। लेकिन अब इस फिल्म की लगभग बैंड बज चुकी है।
फिल्म में हॉलीवुड एडिटर थेलमा शूनमाकर काम कर रही हैं। और फिल्म को दो घंटे का करने के लिए उन्होंने फिल्म से अनुष्का के तीन गाने काट दिए हैं। वो भी तब जब वो फिल्म में बनी ही जैज़ सिंगर रोज़ी हैं। वहीं फिल्म में रवीना टंडन के भी दो गाने काट दिए गए हैं।
अब फिल्म में जो कुछ बचा है वो देखने लायक है कि नहीं ये तो काफी शक पैदा करने वाला सवाल है। अगर आपको लग रहा है कि हम ऐसा क्यों बोल रहे हैं तो देख लीजिए फिल्म का ट्रेलर - BOMBAY VELVET TRAILER
CATCH: बॉम्बे वेलवेट के 5 सस्पेंस, जो आप पकड़ नहीं पाए!
खैर फिल्म के साथ अनुराग कश्यप पहले रणबीर कपूर, फिर रवीना टंडन और अब अनुष्का शर्मा को भी नाराज़ कर चुके हैं। अब लगता है कि फिल्म के बाद वो दर्शकों को भी नाराज़ ना कर दें। वैसे इससे तो अच्छा होता कि अनुराग फिल्म को गैंग्स ऑफ वसेपुर की तरह दो पार्ट में रिलीज़ कर देते!
SHOCK: दांव पर रणबीर कपूर का करियर, सारी फिल्में अटकीं!


Click it and Unblock the Notifications



