REALLY.. 'बॉम्बे वेलवेट' से विराट कोहली करेंगे बॉलीवुड डेब्यू!

[गपशप] विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को हमने तस्वीरों में, क्रिकेट के मैदान में तो साथ देखा ही है। लेकिन अब लगता है कि जल्द ही फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर भी साथ देखने वाले हैं। जी हां, खबरों की मानें तो दोनों अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में दिखने वाले हैं।

एक मिनट..कंफ्यूज न हों। दरअसल, फिल्म में जोड़ी रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की ही है। लेकिन हो सकता है कि इस फिल्म के साथ विराट अपनी बॉलीवुड डेब्यू करें।

फिल्म के ट्रेलर रिलीज होते ही अनुष्का रणबीर के किसिंग सीन्स की काफी चर्चा हो रही है। लेकिन यह बात अभी तक खुल कर सामने नहीं आई कि फिल्म में विराट कोहली और अनुष्का की भी कुछ सीन्स हैं।

PICS: बॉम्बे वेलवेट ट्रेलर में ही हैं रणबीर-अनुष्का के 6 किसिंग सीन

बता दें, रियल लाइफ की तरह फिल्म में भी विराट क्रिकेटर की भूमिका में ही नजर आएंगे। सूत्रों की माने तो, फिल्म में लीड रोल भले ही रणबीर निभा रहे हैं, लेकिन अनुष्का के साथ कुछ खास सीन विराट के भी हैं।

हम्मम....यदि यह अफवाह सच साबित हुई तो अनुराग कश्यप की फिल्म को यह काफी फायदा दे सकती है। अनुष्का और विराट को बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए उनके फैंस बेकरार हैं। बहरहाल, अब तो फिल्म का इंतजार है, जो 15 मई को रिलीज होगी।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X