आखिर अनुष्का, कैटरीना-दीपिका पर क्यों डाल रही हैं डाका?

गौरतलब है कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनुष्का को साइन किया गया है, इस से पहले रणबीर के साथ दीपिका को साइन करने की बात चल रही थी। लेकिन फिर उनकी बात बन नहीं पायी, क्योंकि खबर आ रही है कि कैट को नहीं पसंद था कि रणबीर कपूर दीपिका के साथ काम करें, जिसके चलते दीपिका का पत्ता साफ हो गया लेकिन उनकी जगह अनुष्का को दे दी गई। जिसकी वजह से खबर आ रही है कि कैट और रणबीर में भी अनबन चल रही है।
गौर करने वाली बात ये है कि कैटरीना और दीपिका को बॉलीवुड में थोड़ा समय हो चुका है, इसलिए वो यहां के रंग-ढंग से वाकिफ है लेकिन अनुष्का मैडम तो सब पर भारी पड़ रही है, उनकी फिल्मे चले ना चलें उन्हें लगातार फिल्में मिल रही है, हो सकता है कि कैट-दीपिका की फिल्में टारगेट करने के पीछे वो ये सोच रही है कि शायद आजकल बॉलीवुड इन्हीं के ईर्द-गिर्द है, जिसके चलते वो इन दोनों अभिनेत्रियों को पछाड़ कर खुद सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications