बन पाएगी रणबीर- अनुष्का की जोड़ी..?

जी हां, हम ऑन स्क्रीन जोड़ी की बात कर रहे हैं। पता चला है कि इम्तियाज़ इन दिनों अपनी नई फिल्म 'रॉकस्टार' के लिए एक ऐसी हिरोइन की तलाश में जुटे हैं जो कश्मीरी लड़की की तरह दिखे और अच्छी हिंदी भी बोल सके। वैसे पहले इस फिल्म में रणबीर के अपोज़िट कैटरीना कैफ के नाम पर भी विचार किया गया था। क्योंकि कैटरीना कश्मीरी दिखती हैं लेकिन समस्या ये थी कि अच्छी हिंदी नहीं बोल पाती औऱ इस वजह से उन्हें साइन नहीं किया गया।
मगर अब अनुष्का से इम्तियाज की इस फिल्म में काम करने की बात चल रही है। हालांकि वो अभी पक्का नहीं है लेकिन अनुष्का चाहती हैं कि इस फिल्म में रणबीर उनके अपोजिट हों। अब आखिर इंडस्ट्री की कौन सी हिरोइन रणबीर के साथ काम नहीं करना चाहती होगी। खैर अब देखना ये है कि इस फिल्म में इम्तियाज अनुष्का को लेते हैं या नहीं औऱ अनुष्का की डिमांड पर रणबीर के साथ उनकी जोड़ी बन पाती है या नहीं?


Click it and Unblock the Notifications