आईपीएल फाइनल में नहीं पहुंची अनुष्का, विराट ने किया मना!
अनुष्का शर्मा जो कि क्रिकेट की बेहद शौकीन हैं और इस बार आइपीएल 2015 के इनोग्रेशन समारोह का भी हिस्सा रही हैं वो आईपीएल के फाइनल के दिन नज़र नहीं आईं। जबकि उनकी आने वाली फिल्म दिल धड़कने दो की पूरी टीम यानी रणवीर सिंह, अनिल कपूर, फरहान अख्तर आदि सभी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने और आइपीएल फाइनल में मुंबई इंडियन्स को चीयर करने ईडन गार्डन पहुंचे।
अनुष्का शर्मा हमेशा ही कहती दिखी हैं कि उनकी शुभकामनाएं सारी टीम्स के लिए हैं लेकिन फाइनल के दिन जब विराट कोहली की टीम हिस्सा ना रही तो अनुष्का का भी मन नहीं किया कि वो आईपीएल फाइनल में जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करें।
IPL 2015 फिनाले में रंग जमाने पहुंचे दिल धड़कने दो के सितारे
आईपीएल फाइनल के एक दिन पहले ही अनुष्का की मैनेजर की तरफ से सभी मीडिया कर्मियों को सूचना भेजी गयी कि अनुष्का शर्मा की तबियत थोड़ी खराब होने के चलते वो आईपीएल फाइनल का हिस्सा नहीं होंगी।
लेकिन सच क्या है ये तो आपको भी पता ही है। खैर जो भी हो लेकिन अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर इस तरह का रवैया अनुष्का के लिए खराब साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
