झूलन गोस्वामी की बायोपिक में जल्द नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, इस दिन से शुरू होगा काम!
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर निजी जिंदगी का आनंद ले रही हैं। वह पति विराट कोहली और बेटी वामिका का ख्याल रख रही हैं व परिवार को सपोर्ट करती हैं। वहीं फैंस अनुष्का शर्मा को एक बार फिर फिल्मों में देखने के लिए बेकरार हैं। साल 2018 में अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में शाहरुख खान के अपोसिट नजर आई थीं।
पिछले साल अनुष्का शर्मा के फैंस एक्साइटिड हो गए थे जब सामने आया कि अनुष्का शर्मा पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगी। कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर उनके किरदार की सामने आई थीं।

ईडन गार्डन में झूलन देवी फिल्म की शूटिंग करते हुए अनुष्का शर्मा की तस्वीरें भी देखने को मिली थी जिसमें वह ब्लू जर्सी में दिखी थीं। लेकिन फिर इस फिल्म पर काम ठप्प सा हो गया और फिर कहा जाने लगा कि ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है।
लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का शर्मा की ये फिल्म ठंडे बस्ते में नहीं गई बल्कि इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम जारी है। अभी झूलन देवी बायोपिक की पटकथा पर हो रहा है और एक बार स्क्रिप्ट पूरी हो गई तो इस फिल्म पर आगे का काम शुरू किया जाएगा।

कब फ्लोर पर आएगी अनुष्का शर्मा की फिल्म
रिपोर्ट का ये भी कहना है कि फिल्म की पटकथा का काम पूरा होने के बाद अनुष्का शर्मा इस फिल्म की तैयारी पर काम करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के आखिरी तक या फिर साल 2022 की शुरुआत में इस फिल्म पर काम शुरू हो पाए।

अनुष्का शर्मा की फिल्म कब रिलीज होगी
अनुष्का शर्मा की नई फिल्म संभवत: झूलन देवी बायोपिक ही होगी। लेकिन अभी ऑफिशियल तौर पर अनुष्का ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

कौन हैं झूलन देवी
झूलन देवी महिला इंडियन क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान रह चुकी हैं जो कि अपने ऑलराउंडर खेल के लिए जानी जाती हैं। उन्हें साल 2007 में आईसीसी का खिताब भी मिल चुका है। इसके अलावा वह कई सम्मान से सम्मानित की जा चुकी है।

अनुष्का ने नहीं की कोई फिल्म साइन
शादी के बाद अनुष्का शर्मा गिनी चुनी फिल्मों में नजर आईं। जीरो फिल्म के बाद अनुष्का द्वारा कोई फिल्म साइन की जाने की खबरें भी नहीं आई है।

बेटी वामिका का जन्म
अनुष्का शर्मा ने इस साल बेटी वामिका को जन्म दिया। अनुष्का प्रोफेशनल लाइफ की तरह पर्सनल लाइफ में भी एकदम परफेक्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications