क्रिकेट मैदान में जर्सी पहन अनुष्का शर्मा ने रखा कदम, क्या झूलन गोस्वामी की बायोपिक में आएंगी नजर !
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के फैंस को लंबे समय से उनकी अपकमिंग फिल्म का इंतजार था। लंबे समय से वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। आखिरी बार 'जीरो' फिल्म में शाहरख खान के साथ अनुष्का नजर आई थीं। अब बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा इस साल बायोपिक के जरिए किस्मत अजमाने जा रही हैं। सोशल मीडिया के मुताबिक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक में वह नजर आने वाली हैं।
अनुष्का शर्मा की सोशल मीडिया पर जर्सी में फोटोज देखने को मिली हैं। वह क्रिकेट मैदान में भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने नजर आ रही हैं। हालांकि अभी फिल्म को लेकर इस तरह की कोई भी ऑफिशियल अनांसमेंट नहीं हुई है। लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी ताजा फोटो सामने आई हैं। जिसमें तो यह साफ होता है कि वह तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म के लिए उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

कौन हैं झूलन गोस्वामी
भारतीय क्रिकेट टीम में झूलन गोस्वामी का बहुत बड़ा नाम है। 2002 से लगातार वह भारत की ओर से खेल रही हैं जिन्होंने कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। झूलन गोस्वामी के खेल के करोड़ों फैन हैं। उनके शानदार करियर के चलते उन्हें पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
अनुष्का शर्मा आई थीं जीरो फिल्म में नजर
अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख और कैटरीना कैफ के साथ 'जीरो' फिल्म में नजर आई थीं। आनंद एल रॉय की इस फिल्म में तीनों की तिगड़ी तो फैंस को पसंद आई लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इससे पहले शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का 'जब तक हैं जान' फिल्म में साथ में काम कर चुके थें।
शादी के बाद अनुष्का शर्मा ने किया है चंद फिल्मों में काम
2017 में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से शादी रचाने के बाद अनुष्का शर्मा गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आई हैं। 'जब हैरी मेट सेजल', 'फिलौरी', 'परी' और जीरो जैसी फिल्मों में अनुष्का ने शादी के बाद काम किया है। लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है।


Click it and Unblock the Notifications