इमरान के चलते डर गईं अनुष्का शर्मा

'रब ने बना दी जोड़ी' में बाईक सीन कर चुकीं अनुष्का शर्मा को बाइक की सवारी करने से डर लगता है। अनुष्का और इमरान खान की आने वाली फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' की शूटिंग के दौरान अनुष्का को इमरान के पीछे बाइक में बैठकर एक सीन देना था। जिसके चलते अनुष्का बहुत डरी हुई थी।

सीन के शुरू होते ही जैसे ही इमरान ने बाइक को पूरी स्पीड के साथ चलाया तो अनुष्का डर के मारे चिल्लाने लगीं। सेट में बैठे सभी लोगों को लगा अनुष्का मस्ती में ऐसा कर रही है। लेकिन कुछ देर बाद ही इमरान को लगा अनुष्का को बाइक फोबिया है और सही में उसे डर लग रहा है। तब उन्होंने अनुष्का को आश्वासन दिया कि वो सीन में बाइक को कम स्वीड में चलाएंगे। इसके बाद दोनों ने यह शॉट बहुत अच्छे से दिया।

आपको बता दें कि विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में यह जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखाई देगी। यह कॉमेडी फिल्म है इस फिल्म में इमरान पहली बार गांव के छोरे बन पर्दे पर नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X