DHAMAKA: 2016 की सुपरहिट जोड़ी.. इस साल भी मचाएगी धमाल.. FINAL है!
रणबीर कपूर स्टारर संजय दत्त बॉयोपिक में अनुष्का शर्मा कैमियो निभाने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।
साल 2016 में अनुष्का शर्मा ने कुछ धमाकेदार परर्फोमेंस जी है। सलमान खान के साथ सुल्तान हो या करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल.. अनुष्का ने सभी का दिल जीत लिया है। शायद यही कारण है कि राजकुमार हिरानी भी अनुष्का को अपनी फिल्म दत्त बॉयोपिक में फाइनल कर रहे हैं।
BOX OFFICE: शाहरूख vs ऋतिक.. दो सुपरस्टार्स.. दोनों की एक ही हालत!
जी हां, खबरों में है कि अनुष्का दत्त बॉयोपिक में एक अहम कैमियो निभाने वाली हैं। ऐ दिल है मुश्किल में तो रणबीर- अनुष्का की जोड़ी को सबने पसंद किया था.. लिहाजा, दत्त में यह क्या कमाल दिखाने वाले हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

सूत्रों की मानें तो अनुष्का ने इस कैमियो के लिए तुरंत ही हां कर दिया था। कहा जा रहा है कि अनुष्का ने आजतक कभी कैमियो नहीं किया है, लेकिन जब राजकुमार हिरानी ने उनसे दत्त बॉयोपिक की बात की, तो अनुष्का राजी हो गई।
जेल से FREE सलमान खान.. दोस्त शाहरूख हो रहे हैं मिलने को बेताब!
इतना ही नहीं, बल्कि 17 जनवरी से अनुष्का ने अपने हिस्से की शूटिंग भी शुरु कर दी है। राजकुमार हिरानी अनुष्का के लुक्स और सीन को लेकर काफी सावधानी बरती हुई है। अनुष्का की शूटिंग 6-7 दिनों तक एकदम सीक्रेट बनाकर की जाएगी।
बता दें, दत्त बॉयोपिक दिसंबर 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं, जबकि सोनम कपूर का नाम भी फिल्म से जोड़ा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications