शाहरुख की खुशबू में खोयीं अनुष्का
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'रब ने बना दे जोड़ी' में शाहरुख के अपोजिट फिल्मी करियर शुरू किया था। फिल्म खत्म हुए तो काफी दिन बीत गए हैं पर अनुष्का अब तक किंग खान की यादों में खोयी हुईं हैं। अगर बात यहीं तक होती तो भी नॉर्मल था लेकिन अनुष्का को एक और चीज शाहरुख से बाँधे हुए है, जिसकी वजह से अनुष्का चाह कर भी शाहरुख को भुला नहीं पा रही हैं।
शाहरुख की खुशबू के पीछे अनुष्का दीवानी हैं। उनका कहना है कि शाहरुख के पास से एक बेहद अट्रैक्टिव सुगन्ध आती रहती है। ये खुशबू हर बार डिफरेन्ट होती है। उनके मुताबिक उन्होने शाहरुख से कहा भी कि तुम तो वहुत सुगंधित रहते हो।
वैसे शाहरुख के साथ काम तो कई अभिनेत्रियों ने किया है। लेकिन पहले ये बात कभी सुनने में नहीं आयी कहीं ऐसा तो नहीं कि शाहरुख की यह महक अनुष्का को अपनी ओर खींचती है। अगर ऐसा है तो गौरी मैडम जाग जाइये इससे पहले कि ये खुशबू फैले और फिल्म इंडस्ट्री की सारी लड़कियाँ शाहरुख के पीछे भागें।


Click it and Unblock the Notifications