ALERT: 'सुल्तान' में अनुष्का शर्मा.. अब इस 'स्पेशल लिस्ट' में हो गईं शामिल!
[गपशप] 'सुल्तान' के लिए जब से अनुष्का शर्मा का नाम फाइनल किया गया है, सब आश्चर्य में ही हैं। आखिर इतनी एक्ट्रेसस के बीच अनुष्का को फाइनल किया गया है। याद दिला दें, फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, कृति सैनन, दीपिका पादुकोण.. सभी का नाम जोड़ा गया था। खैर, फिल्म आई अनुष्का के हाथों।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, सुल्तान में अनुष्का का किरदार काफी अहम होने वाला है। सुल्तान में अनुष्का भी पहलवान की भूमिका में दिखेंगी। यानि की बिना मेकअप, नॉन ग्लैमरस और पूरी ट्रेनिंग के साथ।
10 कारण: क्यों नहीं होनी चाहिए 'सुल्तान' vs 'रईस' क्लैश
अली अब्बास जफर ने अनुष्का को सुल्तान के लिए 'राइट च्वॉइस' कहा है। सुल्तान में अनुष्का पहली बार अपनी उम्र से ज्यादा की नजर आएंगी। निर्देशक ने कहा कि, अनुष्का की सबसे अच्छी बात है कि वह एथलीट हैं, लिहाजा उन्हें ज्यादा कुछ सीखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अनुष्का बॉडी लैंग्वेंज, किरदार की डिमांड को अच्छी तरह समझ पाएंगी।
बहरहाल, खास बात यह भी है कि इससे पहले हमने अनुष्का को शाहरूख खान और आमिर खान के साथ देखा है। और अब बारी है सलमान खान की ।
यहां जानते हैं अब तक किन एक्ट्रेसस ने तीनों खान के साथ किया है काम-


Click it and Unblock the Notifications


